Video Of Day

Latest Post

नेक काम का मिला सम्‍मान फाउंडेशन को

रांची। नेक काम का सम्‍मान जिंदगी मिलेगी दोबारा फाउंडेशन को मिला है। डिम्‍ड यूनिवर्सिटी करूणया इंस्‍टीट़यूट ऑफ टेक्‍नोलॉजी ने उसके सदस्‍यों को सम्‍मानित किया है। कार्यक्रम रांची के सिरमटोली चौक स्थित होटल मेपलवुड में था। फाउंडेशन के अध्‍यक्ष अश्विनी राजगढि़या हैं। उनके साथ जय प्रकाश सिंघानिया और अन्‍य युवाओं की टीम है।
फाउंडेशन मौत के बाद शवों को घर तक पहुंचाने में मदद करता है। यह सेवाएं नि:शुल्‍क दी जाती है। यह काम पांच नवंबर 2017 से शुरू हुआ था। अब तक 400 से अधिक लोगों को यह सेवा प्रदान कर चुका है। उनके बेड़े में 4 गाडि़यां हैं। काम करने के दौरान कई बाधाओं का सामाना भी उन्‍हें करना पड़ा है। सभी को पार करते हुए युवक आगे बढ़ रहे हैं। पूरे जोश और जज्‍बे के साथ। 

No comments