Video Of Day

Latest Post

पंन्द्रह एकड़ वन भूमि में लगे अफीम को पुलिस ने किया नष्ट

लावालौंग। प्रखंड क्षेत्र के सिलदाग पंचायत स्थित सतीटांड के सरौना जंगल में इक्कीस एकड़ वन भूमि पर लगे अफीम को पुलिस ने नष्ट कर दिया। उक्त विषय की जानकारी देते हुए थाना प्रभारी शत्रुघ्न पासवान ने बताया कि सरौना जंगल के बांके नाला के किनारे किनारे भारी मात्रा में अफीम की खेती होने की गुप्त सूचना हमें मिली थी। इसके बाद मैंने बीडीओ शैलेंद्र कुमार चौरसिया, एएसआई जवाहर राम, एसपी सिंह एवं थाना के सशस्त्र बलों की टीम गठन कर अफीम को नष्ट कर दिया।

इस दौरान अठारह लोगों को एनडीपीएस एक्ट के तहत अफीम उत्पादन करने का मामला भी दर्ज किया गया है। जिसमें सतीटांड गांव निवासी महेंद्र गंझू, अमृत गंझू, भोला गंझू, कैल गंझू, मोहन गंझू, विशाल गंझू, ओदी गंझू, बीरू गंझू का नाम शामिल है। वही लोहरीतरी गांव निवासी झबर गंझू, फुलेश्वर गंझू, जामदेव गंझू, बालकिशुन गंझू, शंभू गंझू जोगेश्वर गंझू,चनारी गंझू एवं सरौना गांव निवासी बिजय गंझू, छठु और देवा गंझू का नाम शामिल है। अफीम उन्मूलन अभियान में मौके पर प्रभारी वनपाल प्रवीण कुमार सिन्हा, वनरक्षी अमित कुमार, सिकंदर कुमार ,दुर्गा प्रसाद महतो एवं कुंदन कुमार ने अहम भूमिका निभाई।

No comments