Video Of Day

Latest Post

पूर्व मुख्य सचिव को नहीं आ रही नींद

रांची।  झारखंड के एक पूर्व मुख्‍य सचिव को नींद नहीं आ रही है। वे डिप्रेशन में चले गए हैं। चारा घोटोले के एक मामले में उन्हें सजा सुनाई गई है। उनका नाम सजल चक्रवर्ती है। बीमार रहने के कारण उन्हें रिम्स में भर्ती कराया गया है। वहां के डॉक्टरों ने ईलाज के लिए कांके स्थित केंद्रीय मनोचिकित्सा संस्थान (सीआईपी) रेफर कर दिया है। वे 29 जनवरी की रात आठ बजे सीआईपी आए। ओपीडी में श्री चक्रवर्ती का ईलाज डॉ उषा, डॉ वरुण ने किया। इसके बाद उन्हें भर्ती कर लिया गया है। इनके साथ इनके दो नजदीकी लोग सीआईपी आये थे।

No comments