Video Of Day

Latest Post

रांची दौरे पर आएंगे पीएनबी के एमडी सुनील

रांची। पंजाब नेशनल बैंक के एमडी और सीईओ सुनील मेहता रांची दौरे पर 18 जनवरी को रांची आ रहे हैं। इसके बाद वह विभिन्‍न कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। रांची के सर्किल हेड प्रवीण कुमार जैन ने बताया कि वह धुर्वा के एचईसी में पार्क का उदघाटन करेंगे। स्‍वयं सहायता समूह के लाभुकों को स्‍वीकृत पत्र देंगे। इससे करीब तीन हजार को लाभ होगा। इसके अलावा निगमित सामाजिक दायित्‍व के तहत होने वाली अन्‍य गतिविधियों में हिस्‍सा लेंगे। 

No comments