Video Of Day

Latest Post

बिशुनपुर स्थापना दिवस पर सातो गांव में किसान मेला का आयोजन, पद्मश्री अशोक भगत एवं भवेसान् महाराज ने किया उद्घाटन

गुमला। विकास भारती बिशुनपुर के स्थापना दिवस पर सातो गांव में किसान मेला का आयोजन किया गया। जहां मेला का उद्घाटन विकास भारती के सचिव पद्म श्री अशोक भगत एवं रामकृष्ण मिशन आश्रम के सचिव भवेसान् महाराज द्वारा किया गया मौके पर लोगों को संबोधित करते हुए विकास भारती के सचिव अशोक भगत ने कहा कि विकास भारती के स्थापना काल से ही सातो गांव में किसान मेला का आयोजन किया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि जब विकास भारती की स्थापना हुई तब गांव के लोग के पास रोजगार का काफी कमी था जिस कारण लोग रोजगार की तलाश में पलायन कर जाते हैं थे उन्होंने बताया कि ऐसी परिस्थिति में तमाम सातो गांव के लोग विकास भारती बिशुनपुर पहुंचे और गांव के पहाड़ के ऊपर से होकर गुजरने वाली नाला पर बांध निर्माण कर गांव तक पानी लाने की बात की ग्रामीणों की मदद से विकास भारती ने उस स्थान पर बांध का निर्माण प्रारंभ किया और पहाड़ से गांव तक पानी को लाने में सफलता मिली जिस कारण आज हर एक घर एवं खेत तक बिना डीजल पंप के पानी पहुंच रहा है और गांव के लोग खेती कर खुशहाल हैं एक भी लोग आज पलायन नहीं कर रहे हैं उसी समय से यह किसान मेला का आयोजन होता रहा है।

इस अवसर पर अनिल भगत कमलाकांत पांडे संजय पांडे नीरज कुमार वैश्य सुनील कुमार परशुराम महतो अजीत राम वीरेंद्र जी कमला महेंद्र भगत सहित कई लोग उपस्थित थे

No comments