शादी करा बेटी की तरह विदा किया मारवाड़ी युवा मंच ने
रांची। मारवाड़ी युवा मंच की
रांची शाखा ने अपने रजत जयंती वर्ष पर 25 जोड़ों का आदर्श सामूहिक विवाह कराया। नवविवाहित को बेटी की तरह विदा किया। राज्य के छह जिलों से वर-वधू ने सहभागिता की। शादी
समारोह में 1,000 व्यक्ति ग्रामीण क्षेत्रों से आए। पंडित शंकर लाल शास्त्री
मंत्रोचारण के साथ हिंदू विधि से विवाह कराया। सभी वधू की मेहंदी की रस्म शनिवार को
हुई। निबंधन कराया। शादी समारोह रविवार को हरमू के बसंत विहार में स्थित सोहराय भवन
के प्रांगण में विवाह हुआ। मुख्य अतिथि पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन उपस्थित थे।
विशिष्ट अतिथि उप महापौर संजीव विजयवर्गी, युवा मंच के प्रांतीय अध्यक्ष राकेश मोदी, चैंबर अध्यक्ष रंजीत गाड़ोदिया थे। उन्होंने नवदंपत्ति
को आशीष दिया।
समारोह में अग्रवाल
सभा के अध्यक्ष बिनोद जैन, झारखंड प्रांतीय मारवाड़ी सम्मेलन के उपाध्यक्ष ओम प्रकाश अग्रवाल, अशोक नारसरिया, श्रवण अग्रवाल, पवन शर्मा, धर्मचंद रारा, पदमजी हाबडा, रिटायर्ड आएएस एमपी
अजमेरा, महेंद्र छाबड़ा, जेसीआई अध्यक्ष दीपक अग्रवाल, जेसीआई नियो प्रकाश अग्रवाल, प्रकाश अग्रवाल, कमल सिंघानिया, आनंद जालान, आनंद मालपानी, रामोवार नरसरिया, नीरज कुमार लाल ने भी वर वधु को आशीर्वाद दिया।
शादी के आयोजन में
शाखा अध्यक्ष अर्जुन सिंघानिया, सचिव विशाल पांडिया, प्रकाश दलानिया, मनीष लोधा, अजय डिडवानिया, सचिन मोतिका, दीपक गोयनका, संयोजक राज कुमार अग्रवाल, मुकेश जालान, कमल जालान सहित संजय बजाज, मुकेश काबरा, राहुल अग्रवाल, कौशल राजगढिया, नटवर बाजोरिया, दीपक जालान, प्रभात साबू, रवि आनंद ने सक्रिया भूमिका निभाई।

No comments