Video Of Day

Latest Post

देवघर: न्यायालयों में लंबित वादों की समीक्षा बैठक

देवघर। उपायुक्त राहुल कुमार सिन्हा की अध्यक्षता में समाहरणालय में राजस्व, भू-हस्तांतरण, भू-अर्जन, जिला नीलाम पत्र एवं विभिन्न न्यायालयों में लंबित वादों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में उपायुक्त द्वारा सभी अंचलाधिकारियों को निदेशित किया गया कि जिन-जिन विभागों से भू-हस्तांतरण हेतु अधियाचनाएँ आई है, उनका शीघ्रातिशीघ्र निष्पादन किया जाय। इसके अलावा उपायुक्त द्वारा वैद्यशाला निर्माण, छात्रावास, कृषि गणना केन्द्र, पालोजोरी में मत्स्य केन्द्र, उद्यान महाविद्यालय, आई0टी0आई0 आदि के निर्माण से संबंधित अधियाचना व कार्य प्रगति की समीक्षा की गई।

इस दौरान उपायुक्त द्वारा सभी अंचलाधिकारियों को निदेशित किया गया कि स्टाॅक यार्ड का निर्धारण जे0एस0एम0डी0सी0 द्वारा टेंडर के माध्यम से कराया जाय एवं उनके द्वारा अपने-अपने क्षेत्र के चयनित घाटों का निरीक्षण कर सुनिश्चत कर लिया जाय कि उन जगहों से बालू का उठाव सही ढंग से हो रहा है या नहीं। साथ हीं बालू के स्टाॅक यार्ड हेतु स्थल चिन्ह्ति कर उसका रिपोर्ट माईनिंग विभाग को भेजा जाय।

इसके अलावे उपायुक्त द्वारा सभी अंचलाधिकारियों को निदेशित किया गया कि पेंशन से संबंधित जितने भी स्वीकृत आवेदन हैं, उनको डी0बी0टी0 के माध्यम से जल्द से जल्द पेंशन देना प्रारंभ किया जाय एवं सभी स्वीकृत आवेदनों को आॅनलाईन अपलोड कराते हुए शेष बचे अस्वीकृत आवेदनों की अस्वीकृति का उपयुक्त कारण भी दर्शाया जाय; ताकि लोगों को उनके आवेदन की स्थिति की जानकारी प्राप्त हो सकें। इस मौके पर उपविकास आयुक्त जन्मेजय ठाकुर, अपर समाहत्र्ता अंजनी कुमार दूबे, प्रशिक्षु आई0ए0एस0 कर्ण सत्यार्थी व सभी अंचलाधिकारी उपस्थित थें।
     

No comments