भारत दौरे पर इजरायल PM, प्रोटोकॉल तोड़ मोदी करेंगे एयरपोर्ट पर स्वागत
नई दिल्ली। इजरायल प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू आज 6 दिवसीय यात्रा
पर भारत आ रहे हैं। नेतन्याहू अपनी इस यात्रा के दौरान दोनों देश रक्षा,
कृषि, जल संरक्षण, विज्ञान और प्रौद्योगिकी, आंतरिक सुरक्षा समेत
द्विपक्षीय, क्षेत्रीय और अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर व्यापक चर्चा करेंगे।
सूत्रों के मुताबिक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी प्रोटोकॉल तोड़ खुद इजरायल
प्रधानमंत्री को एयरपोर्ट पर लेने जाएंगे। मोदी के कार्यकाल में इजरायल
पीएम का यह पहला भारत दौरा है। उनकी यात्रा ऐसे समय में हो रही है जब भारत
और इजरायल अपने राजनयिक संबंधों की 25वीं वर्षगांठ मना रहे हैं। जुलाई,
2017 को पीएम मोदी के इजरायल दौरे के दौरान नेतन्याहू ने उनका गर्मजोशी से
स्वागत किया था। नेतन्याहू दिल्ली, आगरा, अहमदाबाद और मुंबई जाएंगे. उनके
साथ एक कारोबारी शिष्टमंडल भी भारत आ रहा है।
नेतन्याहू का भारत में शेड्यूल
पीएम मोदी और नेतन्याहू के बीच 15 जनवरी को द्विपक्षीय वार्ता होगी। इसके बाद इजरायल पीएम राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से भेंट करेंगे। 15 जनवरी को ही मोदी और नेतन्याहू दूसरे भारत इजरायल सीईओ फोरम की बैठक में हिस्सा लेंगे। इस दौरान नेतन्याहू विदेश मंत्री सुषमा स्वराज से भी मुलाकात कर सकते हैं।
-प्रधानमंत्री नेतन्याहू 16 जनवरी को रायसिना डायलॉग में भाग लेंगे। 17 जनवरी को उनका गुजरात में कृषि क्षेत्र में राष्ट्रीय उत्कृष्टता केंद्र जाने का कार्यक्रम है। 18 जनवरी को इजरायली प्रधानमंत्री मुंबई जाएंगे वहां उनका कारोबार संबंधी बातचीत का कार्यक्रम है। 19 जनवरी को नेतन्याहू वापस चले जाएंगे।
उल्लेखनीय है कि 1992 से दोनों देशों के बीच स्थापित हुए राजनयिक संबंधों के बाद बेंजामिन नेतन्याहू का यह भारत दौरा काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। इससे पहले 2003 में एनडीए सरकार के दौरान ही इजरायल के तत्कालीन प्रधानमंत्री एरियल शेरॉन भारत आए थे।

No comments