मारवाड़ी युवा मंच का दिव्यांग महोत्सव रविवार को
रांची। मारवाड़ी युवा मंच ‘सर्मपण’ रांची रविवार को राजधानी के पिठोरिया गांव
स्थित राहत अली स्कूल में दिब्यांग महोत्सव का आयोजन कर रहा है। यह सुबह 10 बजे से
होगा। इसमें राज्य के विभिन्न जगहों से करीब 500 दिब्यांग हिस्सा लेंगे। क्रार्यकम
का मुख्य उद्देश्य दिब्यांग व्यक्ति को सरकार द्वारा दी जा रही मदद की जानकारी
उपलबध कराना है। उन्हें बताया जाएगा कि किस विभाग से योजना स्वीकृत होती है। प्रमाण
पत्र बनाने के बारे में बताया जाएगा। रेल सुविधा पास बनाने संबंधित जानकारी दी जाएगी।
सरकार द्वारा पोलियो कैलिपर्स, ट्राईसाईकिल योजना की जानकारी दी जाएगी। संबंधित जानकारी
देने लिए अफसरों की उपस्तिथि सुनिश्चित की जा रही है।

No comments