Video Of Day

Latest Post

एचईसी सप्‍लाई मजदूर की रविवार को आम सभा

रांची। एचईसी सप्‍लाई मजदूर संघर्ष समिति की रविवार को आम सभा सेक्‍टर-3 स्थित गोलचक्‍कर में सुबह 10.30 बजे से होगी। महामंत्री जाबिर हुसैन ने बताया कि इसमें प्रेमलाल शाहदेव, वाई त्रिपाठी, शैलेश कुमार सहित अन्‍य मौजूद रहेंगे। उन्‍होंने सभी सप्‍लाईकर्मी और कर्मचारी से तय समय पर उपस्थित होने की अपील की है। श्री हुसैन ने बताया कि शनिवार को समिति की एक बैठक नेहरू पार्क में दिलीप सिंह की अध्‍यक्षता में हुई। उपस्थित सदस्‍यों ने एचईसी मामले पर आए प्रबंधन के बयान पर चर्चा की। महामंत्री ने कहा कि यूनियन के नेता और एचईसी प्रबंधन द्वारा एचईसी कारखाना के विनिवेश और निजीकरण के मामले में गलतबाजी की जा रही है। यह एक राजीनतिक प्रोपगेंडा है। इसका यूनियन इसका विरोध करती है। 

No comments