Video Of Day

Latest Post

हॉली चाइल्ड स्कूल के ‘डेजल-2018’ दिखी बच्चों की प्रतिभा

रांची। राजधानी के आईटीआई बस स्टैड के पास स्थित हॉली चाइल्ड पब्लिक स्कूल के किंडर गार्टेन सेक्‍शन में 10 फरवरी को ‘डेजल-2018’ कार्यक्रम हुआ। नन्हें-मुन्ने बच्चों की प्रतिभा को नई दिशा और आयाम देने के लिए प्रतिवर्ष यह कार्यक्रम होता है। इसका शुभारंभ आर पी एडुकेशनल ट्रस्ट के सचिव प्रवीण दयाल ने किया। तृतीय कक्षा की छात्रा अंशिका रंजन ने स्वागत भाषण दिया
इस अवसर पर नन्हें-मुन्ने बच्चों के लिए अनेक सांस्कृतिक कार्यक्रम सहित प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रम के अन्तर्गत पहली, दूसरी और तृतीय कक्षा के बच्चों के द्वारा प्रस्तुत समूह नृत्य ‘गीभ मी टेन थाउजेन्ट्स रिजन्स’ और नर्सरी कक्षा के बच्चों के द्वारा प्रस्तुत नृत्य ‘गीभ में वेल्स टू रिंग’ आकर्षण का केन्द्र रहा।
प्रतियोगिताओं के अंतर्गत एलकेजी बच्चों के लिए ‘राइम्स कॉंपीटिषन’ और ‘शो एंड टेल कॉंपीटिशन का का आयोजन किया गया। यूकेजी के लिए ‘स्टोरी टेलिंग कॉंपीटिशन’ और ‘क्विज ऑफ कलरस’ फन गेम्स नर्सरी कक्षा के लिए किया गया।
तीसरी कक्षा के छात्रों ने ‘एक्सटमपोर’ में भाग लिया। बच्चों ने इन प्रतियोगिताओं में बढ़-चढ़ कर अपनी क्षमता एवं कौशल का परिचय देकर खूब तालियां बटोरी। इस अवसर पर विद्यालय के सभी शिक्षक-शिक्षिका उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के आयोजन में किंडर गार्टेन और प्राइमरी सेक्‍शन की स्मिता सिंहा, कविता वसी, रंजना प्रसाद, रेणु टोप्पो आदि की शिक्षिकाओं की भूमिका रही। कार्यक्रम का संचालन सेक्‍शन इंचार्ज अनुराधा चटर्जी और धन्यवाद शिक्षिका अनन्या वाजपेयी ने किया।


No comments