वनों की रक्षा का लिया संकल्प
रांची। राजधानी रांची
से सटे ओरमांझी के बरतुआ ग्राम में स्थित जंगल में पेटसी के सचिव अर्चित आनंद ने गांववासियों के साथ वृक्षों के
साथ रक्षाबंधन किया। वनों की रक्षा का संकल्प लिया। यह जंगल 114 एकड़ में फैला है। इसमें जंगली सुअर, मोर, खरगोश जैसे अन्य
वन्य जीव रहते हैं। श्री आनंद ने बताया कि संस्था इस जंगल को संरक्षित करने का काम
करेगी, क्योंकि वन के बिना जीवन का अस्तित्व नही है।
इसकी शुरुआत वन रक्षा समिति के
लोगों को चार एलईडी टॉर्च देकर हुई, जो वनों की रक्षा में काम आएगा। इस कार्यक्रम
में बरतुआ के सभी ग्रामीण और मुखिया विनोद बेदिया, राजन, विनोद महतो, संतोष सहित अन्य उपस्थित थे।


No comments