सुधीर त्रिपाठी बने झारखंड के मुख्य सचिव
रांची। सुधार त्रिपाठी
झारखंड के अगले मुख्य सचिव होंगे। वे राजबाला वर्मा के 28 फरवरी को रिटायर होने पदभार
ग्रहण करेंगे। कार्मिक विभाग ने इसका आदेश जारी कर दिया है। श्री त्रिपाठी 30 सितंबर
2018 को रिटायर होंगे। हालांकि सरकार के चाहने पर उन्हें बीच में भी हटाया जा सकता
है। श्री त्रिपाठी अभी स्वास्थ्य विभाग में अपर मुख्य सचिव के पद पर पदस्थापित
थे। मुख्य सचिव बनने को लेकर पहले से अमित खरे, डीके तिवारी, यूपी सिंह आदि अफसरों
कयास लगाया जा रहा था। बीच में राजीव कुमार की भी चर्चा चली थी।
दो और आईएसएस बदले
सरकार ने गृह सचिव
एसकेजी रहाटे को कार्मिक विभाग का अतिरिकत प्रभार दिया है। इसके अलावा कार्मिक सचिव
रही निधि खरे स्वास्थ्य विभाग का सचिव बनाया है। राज्यपाल के प्रधान सचिव एसके
सत्पथी भी बुधवार को रिटायर होने वाले हैं। यहां भी एक अधिकारी की पोस्टिंग की जाएगी।
राजबाला के सलाहकार बनने की
चर्चा
राजबाला वर्मा के
सरकार के सलाहकार बनने की चर्चा है। बताया जाता है कि उन्हें मुख्यमंत्री का
मुख्य सलाहकार बनाया जाएगा। उन्हें मंत्री का दर्जा भी दिया जायेगा। बताया जाता है
कि सरकार चाहती है कि उनके कार्यकाल में शुरू की गई योजना धरातल पर उतरे। यह उनके रहने
पर ही संभव है। इसके मद्देनजर उन्हें यह जिम्मेवारी देने की बात कही जा रही है।



No comments