Video Of Day

Latest Post

राज्यस्तरीय अस्त्र-शस्त्र चालन प्रतियोगिता में जुटेगी 100 मंडली

  • कांके न्यू मार्केट प्रांगण में में 23 मार्च को होगा आयोजन
  • कांके महावीर मंडल नारी सेना की अध्यक्ष बनीं सुनीता ठाकुर
रांची। राजधानी के श्री महावीर मंडल कांके के तत्वावधान में 23 मार्च को राज्यस्तरीय अस्त्र-शस्त्र चालन प्रतियोगिता आयोजित की गई हे। कांके न्यू मार्केट प्रांगण में आयोजित होने वाली इस प्रतियोगिता में राज्यभर के विभिन्न जिलों से 100 से अधिक मंडलियाेें के भाग लेने की संभावना है। विगत कई वर्षों से लगातार हो रहे इस आयोजन में पश्चिम बंगाल के पुरुलिया, झालदा आदि जगहों से भी कई अखाड़े भाग लेने आते हैं। इसमें अस्त्र-शस्त्र के खेल के साथ ही विशेष नाटक और खेल का मंचन भी मंडलियों द्वारा किया जाता है। संयोजक गिरिजाशंकर पांडेय ने बताया कि खेल के साथ ही बाजा आदि के लिए भी मंडलियों को पुरस्कृत किया जाएगा। खेल 23 की शाम से आरंभ होकर 24 मार्च की सुबह तक चलेगा।

शोभा यात्रा में शामिल होगी नारी सेना
इस वर्ष श्री रामनवमी की मुख्य शोभायात्रा में पहली बार कांके महावीर मंडल नारी सेना की सदस्य भी शामिल होंगी। संयोजक गिरिजाशंकर पांडेय की अध्यक्षता में हुई बैठक में सुनीता ठाकुर सर्वसम्मति से नारी सेना की अध्यक्ष चुनी गईं। कंचन कुमारी कार्यकारी अध्यक्ष, रीना रानी वर्मा उपाध्यक्ष, होलिका मुंडा सचिव, अमृता कौडि़यार सह सचिव, महामंत्री रंजूू देवी, मंत्री पूूनम सिंह, कोषाध्यक्ष बबिता देवी तथा मुख्य संरक्षक ललिता देवी चुनी गईं। सैकड़ों की संख्या में महिलाएं रामनवमी के मुख्य जुलूूस में शामिल होंगी।

24 मार्च को झांकी निकाली जाएगी
इसके पूर्व 24 मार्च को भव्य झांकी निकाली जाएगी। इसके लिए युवा सुरक्षा दस्ता का गठन किया गया है। इसके मुख्य संरक्षक अनिल टाइगर बनाए गए हैं। चंकी यादव अध्यक्ष एवं भुलन यादव संयोजक बनाए गए हैं। इनके अलावा गुड्डूू शुक्ला, सुबोध यादव, इंद्रजीत यादव, सौरभ सहाय, प्रकाश ठाकुर, रितेश साहू, रोहित वर्मा, कृष्णा नायक, छोटू टोप्पो, मिनी तिवारी, धीरज मिश्रा, विवेक सिंह, अरविंद विश्वकर्मा, राहुल वर्मा, कृष्णा राम, मोहित महतो, बबलूू सिंह, अजय राम मुख्य कार्यकारिणी में शामिल किए गए हैं।

No comments