एबीवीपी ने स्वामी विवेकानंद को किया माल्यार्पण
रांची। अखिल
भारतीय विद्यार्थी परिषद रांची महानगर के सदस्यों ने नव वर्ष का स्वागत युवाओं के
आदर्श स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा के समक्ष दीप जलाकर और उनको माल्यार्पण कर किया।
परिषद के कार्यकर्ताओं ने कहा की सनातन संस्कृति को विश्व में पहचान दिलाने वाले
विवेकानंद के आदर्शों पर चलकर इस नए वर्ष में विद्यार्थी परिषद काम करेगा।
मौके पर
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद रांची महानगर के छात्र नेता कृष्णा मिश्रा, सौरव बोस, विकास यादव, नितीश सिंह, सतीश सिंह, रोहित ठाकुर, राज सिन्हा, राजा प्रसाद, चिरांग चौहान, शंकर कुमार, विक्की कुमार, विजय कुमार, अमित मिश्रा, दीपक ठाकुर, विवेक बनर्जी, उदय कुमार, बसंत कुमार, सूरज सिंह, पवन कुमार, श्रवण कुमार आदि मौजूद थे।
No comments