आजसू अनशनकारी की हालत बिगड़ी, रिम्स रेफर
रांची। अखिल झारखंड छात्र
संघ (आजसू) के अनशनकारी उदय मेहता की हालत और बिगड1 गई। उसे रिम्स रेफेर किया या है। हालांकि एंबुलेंस दो घंटे
लेट से पहुंचा। अस्पताल में अनशनकारी तड़पता रहा। बताते चले कि छात्र संघ के कार्यकर्ता रांची के मोरहाबादी मैदान
स्थित गांधी प्रतिमा के पास 26 फरवरी से अनिश्चितकालीन आमरण अनशन पर बैठे हैं। वे वर्तमान स्थानीय नीति और
नियोजन नीति में संशोधन की मांग कर रहे हैं। अमरण अनशन में राज्यभर से सैकड़ों
छात्र-छात्राएं शामिल हैं। सदस्यों का कहना है कि पार्टी राज्य बनने के बाद से ही सर्वे रिकॉर्ड ऑफ राइट्स के आधार
पर स्थानीयता परिभाषित करने की मांग कर रही है। हालांकि सरकार ने जन भावनाओं को दर किनार कर
स्थानीय नीति घोषित की है। इससे आदिवासी-मूलवासी अपने ही घर में प्रवासी हो
जाएंगे।

No comments