Video Of Day

Latest Post

निकाय चुनाव की घोषणा, आचार संहिता लागू

  • मतदान 16 अप्रैल और 20 अप्रैल को मतगणना
रांची। राज्‍य के 34 नगर निकायों में चुनाव की घोषणा कर दी गई है। इसके साथ ही सभी निकायों में चुनाव आचार संहिता लागू हो गया है। चुनाव ईवीएम से होगा। राज्य निर्वाचन आयुक्त एनएन पांडेय ने 12 मार्च को रांची में चुनाव कार्यक्रम की जानकारी प्रेस को दी। उन्‍होंने बताया कि पांच पदों पर उपचुनाव भी होंगे। निकाय के 822 पदों के लिए चुनाव होंगे। झुमरी तिलैया नगर परिषद अध्यक्ष समेत तीन अन्य नगर निकायों के 4 वार्डों में उपचुनाव भी होगा। मतदान 16 अप्रैल और 20 अप्रैल को मतगणना होगी।

श्री पांडेय ने बताया कि 34 नगर निकायों में 749 वार्ड पार्षद का चुनाव होगा। पांच-पांच मेयर और डिप्टी मेयर का चुना होगा। नगर परिषद के 16 अध्यक्ष-उपाध्यक्ष के साथ 13 नगर पंचायत अध्यक्ष-उपाध्यक्ष का चुनाव होगा। विश्रामपुर नगर परिषद में वार्ड 4, देवघर नगर निगम में वार्ड 25 और धनबाद नगर निगम में वार्ड 31 और 40 के लिए उपचुनाव होंगे।

निर्वाचन आयुक्‍त ने बताया कि निर्वाचन का प्रकाशन 15 मार्च 2018 को होगा। नामांकन 16 मार्च से 22 मार्च तक किए जा सकेंगे। नामांकन पत्रों की स्‍क्रूटनी 23 मार्च को होगा। नाम वापसी 27 मार्च होगा। उम्‍मीदवारों को चुनाव चिह्न 28 मार्च को आवंटित की जाएगी। चुनाव में कुल 22 लाख 12 हजार 137 मतदाता अपने मतों का प्रयोग करेंगे।

No comments