रांची नगर निगम के कई वार्ड में शिलान्यास-उदघाटन
रांची। आचार संहिता लागू
होने से एक दिन पहले रांची नगर निगम के कई वार्ड में शिलान्यास और उदघाटन का कार्यक्रम
हुआ। मेयर आशा लकड़ा ने 12 मार्च को हटिया और शुक्ला कॉलोनी हिनू, छेदी चौक के पास नाली
मरम्मति कार्य शिलान्यास किया।
वार्ड 33 में पार्षद अशोक
यादव ने चार पीसीसी सड़क का उदघाटन किया। सभी सामारोह में बड़ी संख्या में स्थानीय
लोग मौजूद थे।
वार्ड नं 04 में पार्षद सुधा देवी
ने लखराज गली में सड़क का शिलान्यास किया। यह अर्जुन राम के घर से नवीन अग्रवाल
के घर तक जाएगी। यही नाली के ऊपर स्लैब भी लगाया जाएगा।
वार्ड 27 में पार्षद प्रदीप
कुमार ने चार पीसीसी पथ और एक नाली के कार्य का शिलान्यास किया। सड़क हरमू बाजार
मस्जिद के सामने से सोबित के घर तक, हरमू हाजी हुसैनी चौक पर
घोष टेंट हाउस की गली में, आनंदपुरी में विश्वकर्मा जी के घर से यादव जी के घर तक है।
हाउसिंग कॉलोनी में रोड-नाली के कार्य का शिलान्यास किया गया।
No comments