Video Of Day

Latest Post

रांची के चुटिया में शिव मंडा पूजा एक अप्रैल से


रांची। राजधानी रांची के चुटिया में शिव मंडा पूजा इस वर्ष भी धूमधाम से मनाया जाएगा। यह एक अप्रैल से शुरू होकर 15 अप्रैल तक चलेगा। पूजा आयोजन को लेकर शिव मंडा पूजा समिति की बैठक रविवार को समिति के संरक्षक विजय साहू के अध्यक्षता में हुई। वर्ष 2017-18 का लेखा जोखा प्रस्तुत किया गया। मंदिर के पुजारी पंडित हरिमोहन पांडे ने पूजन कार्यक्रमों की घोषणा की। सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी का गठन किया गया।

ये है नई कमेटी
मुख्य संरक्षक : विजय साहू संरक्षक : विजय तिर्की, सुरेश साहू, छत्रधारी महतो, राधेश्याम केसरी, मनपुरा नायक, रामवृत महतो। अध्यक्ष : प्रमोद गोप। कार्यकारी अध्यक्ष : लालो महतो, रवि गोप। वरीय उपाध्यक्ष : बाबूलाल ठाकुर। उपाध्यक्ष : अनिल साहू, कैलाश केसरी, उदय कुमार, दिनेश राम सौर, विजय राम, रवि सिंह, मनोज गोप, मिथिलेश गोप, राजेंद्र केसरी, भोला केसरी, विरेन्द्र महतो, अनूप ठाकुर, रविंद्र प्रसाद मनोज महतो, नवीन साहू। महामंत्री : राजकुमार महतो। मंत्री : आयुष कुमार, सुमित महतो, रवि महतो, रामदेव लोहरा, नंदकिशोर, मुन्ना नायक, विष्टु नायक। संगठन मंत्री : दिलीप गोप, धर्मेंद्र सोनी, श्रवण कुमार, बादल कुमार, मंटू मुंडा। कोषाध्यक्ष : बद्री विशाल। सह कोषाध्यक्ष : गौतम महतो। प्रचारमंत्री : विनय कुमार।

ये है पूजन का कार्यक्रम
डगर : 01 अप्रैल से
मुंडन : 06 अप्रैल को
उत्तरी और शिव बारात : 07 अप्रैल
रात्रि शोभायात्रा : 08 अप्रैल से 12 अप्रैल तक
जागरण एवं फुलकुंदी : 13 अप्रैल
शोभायात्रा सह झूलन : 14 अप्रैल
छठी : 15 अप्रैल को 

No comments