Video Of Day

Latest Post

भाकपा माले का अधिवेशन 23 मार्च से, कार्यकर्ता रवाना

रांची। भाकपा माले का 10वां महाधिवेशन भगत सिंह की शहादत दिवस पर 23 से 28  मार्च तक पंजाब के मानसा में होगा। इसमें भाग लेने के लिए झारखंड के रांची, गुमला, लोहरदगा के प्रतिनिधियों का जत्था झारखंड स्वर्ण जयंती एक्सप्रेस  से रवाना हुआ। पार्टी महाधिवेशन में भाग लेने जा रहे प्रतिनिधियों को विदा करने के लिए रांची के कार्यकर्ता भी मौजूद थे।

महाधिवेशन में भाग लेने जा रहे प्रतिनिधियों में रांची जिला के सचिव भुवनेश्वर केवट, लोहरदगा जिला सचिव महेश सांवरिया, गुमला जिला सचिव गजेंद्र सिंह, राज्य कमिटी सदस्य सुखदेव मुंडा, कार्यालय सचिव सुखदेव प्रसाद, जगमोहन महतो, अजब लाल सिंह, ऐपवा नेत्री ऐती तिर्की, शांति सेन, सिनगी खलखो, कर्मचारी नेता सुशीला तिग्‍गा, माले नेता विश्वनाथ गुप्ता, भीष्म महतो, रामचरित्र शर्मा, शिवकुमार माझी आदि शामिल हैं। महाधिवेशन में झारखंड से 140 प्रतिनिधि और रांची जिले से 16 प्रतिनिधि पंजाब रवाना हुए।

No comments