Video Of Day

Latest Post

पूरे प्रदेश में गुरुवार को मुख्यमंत्री का पुतला दहन

रांची। प्रज्ञा केंद्र संचालक गुरूवार को पूरे प्रदेश के जिला मुख्‍यालय में मुख्‍यमंत्री रघुबर दास का पुतला फूकेंगे। वे सरकार की दमनात्मक, उपेक्षापूर्ण नीति से आहत हैं। सभी जगह इसकी तैयारी अंतिम चरण में है। यह जानकारी झारखंड प्रदेश प्रज्ञा केंद्र संचालक संघ के अध्यक्ष राम रेख यादव, महासचिव विक्रम आनंद रॉय और प्रवक्ता योगेश कुमार पांडेय ने संयुक्त रूप से दी। उन्‍होंने बताया कि निवर्तमान मुख्य सचिव राजबाला वर्मा ने 10 सूत्री मांग पत्र पर सहमति जताते हुए शीघ्र विभागीय पहल करने का आश्वासन दिया गया था। सरकार के वायदा से मुकर जाने से आक्रोशित होकर यह कदम उठाने के लिए विवश होना पड़ा। जिला स्तर का ये अंतिम आंदोलन है। इसके बाद आरपार की लड़ाई राज्य मुख्यालय में लड़ी जायेगी। उन्‍होंने कहा कि केंद्र संचालक परेशान हैं। सरकार चैंन की बंशी बजा रही है। गिरिडीह जिला संघ सचिव शुभांकर कुमार गुप्ता, कोषाध्यक्ष नवल किशोर दास और संयोजक रणजीत कुमार गुप्ता ने कहा कि गिरिडीह में भी पुतला दहन कार्यक्रम की तैयारी कर ली गई है।

No comments