Video Of Day

Latest Post

हेमंत को दिन में सपने नहीं देखना चाहिए : भाजपा


रांची। भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने कहा कि हेमंत सोरेन को दिन में सपने नहीं देखना चाहिए। वह आज हेमंत सोरेन के उस बयान पर प्रतिक्रिया दे रहे थे, जिसमें श्री सोरेन ने  लाल प्रसाद से जेल में मिलने के बाद बाहर निकलकर कहा था कि वह विपक्ष के साथ झारखंड से भाजपा को खदेड़ देंगे। श्री शाहदेव ने कहा कि जिस कांग्रेस के साथ गठबंधन करके हेमंत को लग रहा है कि उन्होंने मैदान मार लिया है, उसी कांग्रेस का उत्तर प्रदेश के उपचुनाव में दोनों लोकसभा सीटों पर जमानत जब्त हो गई थी।
झारखंड में भी कांग्रेस 2009 में 14 सीटें जीती थी, जो 2014 में 7 हो गई। पिछले साढ़े तीन वर्षों में रघुवर दास के नेतृत्‍व में झारखंड में विकास की नई गाथा लिखी गई है। उससे हेमंत सोरेन परेशान हो गए हैं। कभी झामुमो का गढ़ समझे जाने वाले संथाल परगना में आज भाजपा झामुमो से बड़ी पार्टी है। उसका उस क्षेत्र में भी लगातार जनाधार बढ़ रहा है। इन्हीं सब बातों से परेशान होकर हेमंत सोरेन अनर्गल बयानबाजी कर रहे हैं। श्री शाहदेव ने कहा कि हेमंत सोरेन सत्ता में आने के लिए आज लालू प्रसाद से हाथ मिला रहे हैं, जिसकी सरकार ने झारखंड आंदोलनकारियों पर सबसे ज्यादा ज़ुल्म किए थे। अंतिम समय तक प्रयास किया था कि अलग राज नहीं बने। यह झामुमो की राजनीति के गिरते हुए नैतिक मूल्यों का परिचायक है।

No comments