Video Of Day

Latest Post

प्रदेश भाजपा की विचार गोष्‍ठी 17 मार्च को

रांची। झारखंड प्रदेश भारतीय जनता पार्टी झारखंड ने 17 मार्च को 11 बजे से विचार गोष्‍ठी का आयोजन किया है। यह रांची के डोरंडा स्थित पलाश सभागार (वन विभाग) में होगा। पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता दीनदयाल बर्णवाल ने कहा कि इसमें राज्य के प्रमुख प्रबुद्धजनों के साथ व्यापक चर्चा होगी। इसमें भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री (संगठन) रामलाल, राज्य के मुख्यमंत्री रघुवर दास, प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मण गिलुआ भी मौजूद रहेंगे। श्री रामलाल गुरूवार को रांची पहुंच गए हैं। एयरपोर्ट पर उनका स्‍वागत पार्टी के कार्यकर्ताओं ने किया।

No comments