Video Of Day

Latest Post

झारखंड चैंबर ने राज्य के व्यापारियों की जानी समस्या

रांची। राजधानी के चैंबर भवन में राज्य के जिलों की व्यापारिक समस्याओं पर राज्यस्तरीय परिचर्चा का आयोजन 14 मार्च को हुआ। इसमें लोहरदगा, गुमला, बोकारो, देवघर, चाईबासा, धनबाद, गोडडा, जैनामोड, रामगढ सहित अन्य जिलों के प्रतिनिधि शामिल हुए। को-ऑर्डिनेशन वीथ संबद्व संस्था के चेयरमेन प्रमोद श्रीवास्तव ने कहा कि इस परिचर्चा के माध्यम से बहुत सी समस्याअेां को जानने का मौका मिला। जेबीभीएनएल द्वारा समस्याओं के निराकरण के लिए हर जिला में एक को-ऑर्डिनेशन कमेटी का गठन किया जायेगा। इसकी हर माह बैठक होगी। हर महीने में एक कैंप लगाने पर विचार विमर्श होगा। मौके पर चैंबर द्वारा सभी संबद्व सस्थाओं के साथ को-ऑर्डिनेशन करने का निर्णय हुआ। होल्ंिडग टैक्स, ट्रेड लाइसेंस, बिजली शुल्क में बढोतरी, लोड षेडिंग, आर्म्स लाईसेंस, ूमाप तौल, म्यूटेशन, चिप्स और बालू, पानी के बिल में हो रही गडबडी, नगर निगम द्वारा बाजार समिति का किराया दर 2014 से मांगे जाने पर व्यवसायियों को हो रही समस्या पर चर्चा हुआ।
नगर निगम द्वारा कचरा उठाने के एवज में 360 रुपये की मांग करना, नगर निगम द्वारा मनमाने ढंग से दुकानों का किराया उचित नहीं है। लोहरदगा के व्यवसायी सह भाजपा के कोषाध्यक्ष पंकज गुप्ता की पिस्का में दिनदहाडे अपराधियेां द्वारा गोली मारकर हत्या की घटना की निंदा की गई। सरकार और प्रशासन से अविलंब दोषी की गिरफतारी की मांग की गई। बिजली शुल्क बढोत्तरी पर निंदा की गई। सरकार द्वारा इंडस्ट्री के लिए जमीन का आवंटन किया गया, लेकिन अभी तक व्यवसायियों को नहीं मिली है।
पंडरा बाजार समिति में दुकान और गोदामों को के किराये का मामला उठा। व्यापारियों ने कहा कि विवादित किराया का समाधान दर से भुगतान किये जाने के पश्चात भी विवादित किराया 8 रुपये प्रतिमाह और पेनाल्टी 8 रुपये कुल 16 रुपये भुगतान करने को कहा जा रहा है। भुगतान नही करने पर सर्टिफिकेट केस करने का नोटिस दिया जा रहा है इसका चैंबर ने विरोध किया। सदस्यांे ने कहा कि चैंबर को मजबूत करने के लिए हर प्रमंडल में इस तरह की बैठक होनी चाहिए। उद्योग को बढावा देने के लिए हर जिले में 10-15 एकड का एक जोन बनाकर व्यवसायियों को जमीन  उपलब्ध कराया जाये। लॉ एंड ऑर्डर उप समिति के चेयरमेन राम बांगड ने कहा कि लॉ एंड आर्डर उप समिति में नाम शामिल करने के लिए एक-एक प्रतिनिधि का नाम चैंबर में भेजें। प्रतिनिधियों से क्षेत्रों की समस्याएं लिखित रूप में झारखंड चैंबर को भेजने को कहा गया। समस्याओं से मुख्यमंत्री को कराया जाएगा। बैठक में अध्यक्ष रंजीत कुमार गाडोदिया, उपाध्यक्ष दीनदयाल बर्णवाल, महासचिव कुणाल अजमानी, सह सचिव राहुल मारू, पूर्व अध्यक्ष पवन शर्मा, प्रवीण लोहिया, प्रमोद श्रीवास्तव, संजय अखौरी, शंभु गुप्ता, विकास विजयवर्गीय, रोहित पोददार, गुणवंत सिंह सलूजा, विकास चंद्र मिश्र, दीपक मारू, राम बांगड, नवजोत अलंग, आनंद जालान, सुबोध जायसवाल, किशन अग्रवाल, अनुप कुमार, निर्मल झुनझुनवाला, गोपाल कृष्ण शर्मा, अलोक कुमार मल्लिक, अनुप कुमार, विनय कुमार अग्रवाल, संजीव कुमार, अरबिंद कुमार, महेश प्रसाद सिंह, रितेश कुमार, प्रीतम कुमार गाडोदिया, कुमुद झा, गोबिंद पटेल, राजेश गुप्ता भी उपस्थित थे। 

1 comment: