Video Of Day

Latest Post

हाफ मैराथन में झारखंड की संगीता लकड़ा को छठा स्थान​


नई दिल्‍ली। हाफ मैराथन में झारखंड की संगीता लकड़ा को छठा स्‍थान मिला है। यह जानकर किसी को कोई आश्‍चर्य नहीं होगा। हालांकि सुनकर आप जरूर दातों तले अंगुली दबाएंगे कि संगीता दो बच्‍चों की मां है। दिल्ली में आयोजित 21 किलोमीटर सेफ रोड हाफ मैराथन 2018 में उसने यह उपलब्धि हासिल की। वह सिमडेगा जिले की पाकरटांड प्रखंड के ठेठईटांगर गांव की रहने वाली है। इस मैराथन मे देश विदेश के 5,000 से भी अधिक प्रतिभागियों ने हिस्‍सा लिया था। संगीता की उम्र 34 वर्ष से अधिक है। उन्हें जैसे भी पता चलता है कि मैराथन हो रहा है तो जरूर भाग लेती है। इससे पूर्व भी कई मैराथन में भाग ले चुकी है। नकद पुरस्कार भी जीत चुकी।

No comments