Video Of Day

Latest Post

झारखंड के बेटे ने झारखंड का नाम विश्व स्तर पर लहराया, मंत्री बाउरी ने दी बधाई

रांची। झारखंड के एक दिव्यांग बेटे ने एक बार फिर झारखंड का नाम विश्व स्तर पर लहराया है। उमेश विक्रम कुमार ने पारा बैडमिंटन प्रतियोगिता में कांस्य पदक जीतकर झारखंड का मान बढ़ाया है। उमेश ने यह पदक स्पेनिश चैंपियनशिप जो कि 7 से  11 मार्च 2018 तक चला उस में जीत हासिल की। उमेश विक्रम को मेंस सिंगल और मेंस डबल दोनों ही प्रतियोगिता में कांस्य पदक मिला है।

इस जीत के बाद उमेश विक्रम कुमार मंगलवार को राजस्व, निबंधन, भूमि सुधार, पर्यटन, कला संस्कृति, खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग के मंत्री अमर कुमार बाउरी से झारखंड मंत्रालय में मुलाकात की। इस मुलाकात के दौरान उमेश विक्रम कुमार ने मंत्री से अंतर्राष्ट्रीय जीत पर खिलाड़ियों को कैस अवार्ड देने की मांग की। मंत्री अमर कुमार बाउरी ने उन्हें आश्वासन दिया कि जल्द ही विभाग नियम संगत इस पर विचार कर नियम बनायेगी। रांची के उमेश विक्रम कुमार बीआईटी मेसरा से इंजीनियरिंग कर चुके है और पारा बैडमिंटन में अपना और राज्य का नाम रौशन कर रहे है। मंत्री अमर कुमार बाउरी ने उमेश को उसकी जीत पर बधाई दी और आने वाले प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं दी।

No comments