Video Of Day

Latest Post

कुरमी संघर्ष मोर्चा की संयोजक मंडली करेगी राज्‍यभर का दौरा


  • कुरमी महाजुटान को सफल बनाने के लिए तैयार हुआ कार्यक्रम
  • 21 मार्च से 15 अप्रैल तक के कार्यक्रम की रूपरेखा हुई तैयार
रांची। झारखंड कुरमी संघर्ष मोर्चा के तत्‍वावधान में 29 को रांची के मोरहाबादी मैदान में कुरमी महाजुटान का आयोजन किया गया है। इसकी सफलता को लेकर छत्रु राम महतो की अध्यक्षता में बैठक रविवार को रांची में हुई। इसमें कुरमी महाजुटान को सफल बनाने की रूपरेखा तय की गई। विभिन्न जिलों में केंद्रीय संयोजक मंडली के दौरा का रूट चार्ट तैयार किया गया।
रांची के सांसद राम टहल चौधरी ने कहा कि कुरमी समाज एकजुट हुआ है। अगर केंद्र सरकार के पत्र के आलोक में सरकार सकारात्मक रिपोर्ट कुरमी के पक्ष में नहीं भेजती है तो इसका परिणाम सरकार को भुगतना पड़ेगा।
महाजुटान के मुख्य संयोजक शैलेंद्र महतो ने कहा कि कुरमी महाजुटान ऐतिहासिक होगा। इस महाजुटान के बाद सरकार अगर सबक नहीं लेती है, तो कुरमी समाज अपने हक अधिकार के लिए आर-पार की लडाई लड़ने को तैयार है। अत कुरमी जाति को अविलंब आदिवासी की सूची में शामिल करना चाहिए।
पूर्व मंत्री जयप्रकाश भाई पटेल ने कहा कि हर राजनीतिक दल को कुरमी समाज के प्रति अपना एजेंडा तय करना चाहिये। सरकार मुलवासियों को बरगला रही है। पूर्व मंत्री लालचंद महतो ने कहा कि कुर्मी जाति को अगर सरकार अनुसूचित जनजाति में शामिल नहीं करती है, तो कुरमी जाति के लोग इस सरकार को दोबारा सत्ता मे नहीं आने देंगे।
डॉ राजाराम महतो ने कहा कि लडाई अब अंतिम चरण पर है। यही आखिरी लडाई है। मौके पर रंधीर चौधरी, डॉ धनेश्वर महतो, भुवनेश्वर महतो, मेघनाथ महतो, कारीनाथ महतो, सुधीर मंगलेश, संजीव कुमार महतो, संजय महतो, महानंद महतो, दिलेश्वर महतो, जय प्रकाश महतो, मनोज कुमार महतो, गणेश महतो समेत अन्‍य उपस्थित थे।

ये है रूट चार्ट
21 मार्च को राहे
28 मार्च नावाडीह हाई स्कूल तमाड़
29 मार्च आरटीसी हाई स्कूल बूटी मोड़
31 मार्च पतरातू रामगढ़
1 अप्रैल गांधी हाई स्कूल सोनाहातु रांची
2 अप्रैल से 6 अप्रैल तक संथाल परगना का दौरा होगा
7 अप्रैल धनबाद
8 अप्रैल बोकारो
12 अप्रैल हजारीबाग
15 अप्रैल अनगड़ा
इसके अलावा रांची और जमशेदपुर में विभिन्न कार्यों की रूपरेखा 29 तारीख की मीटिंग के बाद तय की जाएगी।

No comments