एडवेंचर स्पोट्स में प्रतिभागियों ने दिखाया दम
रांची। सीता जलप्रताप के पास रॉक एंड रोप एडवेंचर और नेहरू युवा
केंद्र के सहयोग से एडवेंचर स्पोट्स कैंप चल रहा है। इसमें शामिल प्रतिभागियों ने
शुक्रवार को दम दिखाया। स्वच्छता अभियान चलाकर संदेश दिया। कैंप में पलामू, गुमला, सिमडेगा, रांची, लोहरदगा और रामगढ़
के 25 युवा और 6 युवतियां भाग ले रहे हैं।
वे माउंटेनियरिंग, रॉक क्लाईबिंग, बोल्डरिंग, रैपलिंग,
जंगल ट्रेकिंग सहित अन्य जोखिम भरे खेलों में दम दिखा रहे हैं। झारखंड
की युवा महिला पर्वतारोही ईप्सा सिन्हा ने 160 फीट ऊंचाई से गिरते झरने पर रस्सियों
के सहारे रैपलिंग कर दिखाया।
दल में शामिल लोग जंगल ट्रेकिंग कर बनस्पतियों और पर्यावरण
से परिचित हुए। कैंप और आसपास के इलाकों की सफाई की। जोखिम में बचने के लिए इम्प्रोवाईज्ड
राफ्ट एंड शेल्टर बनाने की ट्रेनिंग प्रशिक्षक रविराज ने दी।
No comments