एचईसी मुख्यालय के सामने प्रदर्शन की तैयारी
रांची। एचईसी सप्लाई
मजदूर संघर्ष समिति की बैठक शनिवार को रांची के धुर्वा स्थित नेहरू पार्क में हुई।
इसमें तय हुआ कि तीनों प्लांट में अलग-अलग प्रभारी और पदाधिकारी बनाया जाएगा। संगठन
मजबूती से सप्लाईकर्मियों के हो रहे शोषण को रोकेगा। मुख्य अतिथि योगेंद्र सिंह ने
कहा कि संगठन की लड़ाई में जरूरत पड़ने पर दिल्ली तक जाया जाएगा। भारी उद्योग मंत्रालय
का दरवाजा तक खटखटाया जाएगा। सदस्य कंपनी मुख्यालय के सामने शक्ति प्रदर्शन के लिए
तैयार रहें। महामंत्री जाबिर हुसैन ने कहा कि सप्लाईकर्मी की आंतरिक बहारी और समान
काम के बदले समान वेतन की मांग पर हर स्तर पर प्रयास हो रहा है। संगठन पे रिवीजन की लड़ाई लड़ने के लिए भी तैयार है।
No comments