Video Of Day

Latest Post

आरएसएस के शिक्षक विपुल का अंतिम संस्‍कार होगा बिहार में


रांची। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की अरगोड़ा शाखा के मुख्य शिक्षक विपुल कुमार का अंतिम संस्‍कार उनके पैतृक आवास बिहार के लखीसराय में होगा। उनका शव रिम्‍स से वहां ले जाया जाएगा। रिम्‍स में बड़ी संख्‍या में स्‍वयंसेवक वहां पहुंचकर उन्‍हें श्रद्धांजलि दी। जानकारी हो कि मंगलवार को करंट लगने से वह बुरी तरह झुलस गए थे। उनकी मृत्‍यु हो गई थी। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की अरगोड़ा शाखा द्वारा 18 मार्च को चैत्र शुक्ल प्रतिपदा नए वर्ष की तैयारी के लिए चौक पर झंडा लगाया जा रहा था। तभी झंडे वाला हरा बांस बिजली के तार के चपेट में आ गया। 
इससे श्री कुमार की मृत्यु हो गई। शौर्य राज, चंदन, सूरज पांडे और अभिषेक जालान घायल हो गए थे। पहले सभी को सेवा सदन ले जाया गया। फिर देवकामल हॉस्पिटल के आईसीयू में तीन लोगों का इलाज चल रहा है। उनकी स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है। विपुल के पिता जामताड़ा पुलिस में कांस्टेबल हैं। एसएसपी रांची ने जामताड़ा एसपी के माध्यम से उन्हें सूचित कर दिया है।

No comments