Video Of Day

Latest Post

रांची में मातम में बदला मंगलवारी जुलूस, एक की मृत्‍यु


रांची। राजधानी में उल्‍लास से निकला रामनवमी की मंगलवारी जुलूस मातम में बदल गया। अरगोड़ा चौक पर महावीरी झंडा लगे हरा बांस का 11 हजार वोल्‍ट के बिजली के तार से सट गया। इससे पांच लोग झुलस गए। उन्‍हें सेवा सदन अस्‍पताल में भर्ती कराया गया। उसमें से  विपुल नामक एक व्‍यक्ति की मृत्‍यु हो गई। गंभीर रूप से घायल तीन लोगों को देवकमल हॉस्पिटल ले जाया गया। 
मुख्‍यमंत्री रघुवर दास ने अरगोड़ा में करंट लगने से हुई मौत पर दुख जताया। प्रशासन को निर्देश दिया है कि जुलूस निकालने के दौरान विशेष सतर्कता बरती जाए। इसके लिए महावीर मंडलों के साथ समन्वय स्थापित करने का आदेश भी दिया। उधर, बिजली करेंट लगने संघ के कार्यकर्ता विपुल की मृत्‍यु पर पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा ने गहरा शोक जताया है। 
श्री मुं डा ने कहा कि वे एक समर्पित कार्यकर्ता थे। इस दुःख की घड़ी में भगवान उनके परिजनों को इसे सहन करने की शक्ति प्रदान करें। सूचना मिलने के बाद महावीर मंडल के के अध्‍यक्ष जय‍सिंह यादव सहित अन्‍य पदधारी मोदी सेवा सदन पहुंचे। घायलाोंं के बारे में जानकारी ली। 

No comments