Video Of Day

Latest Post

खाद्य आपूर्ति से जुड़ी दस हजार समस्‍या का हुआ समाधान


रांची। झारखंड सरकार ने आम लोगों को होने वाली परेशानी से निजात दिलाने की पहल की थी। यहां लोगों ने जनवितरण प्रणाली से संबंधित अपनी शिकायत दर्ज कराई। दस हजार से अधिक समस्‍याओं का निराकरण किया गया। इस केंद्र में शिकायत दर्ज कराने के लिए लोगों को चक्‍का लगाने और कहीं जाने की जरूरत भी नहीं है। उन्‍हें सिर्फ एक फोन कर अपनी शिकायत दर्ज करानी है। उसका निराकरण हो जाएगा। यहां लोगों की शिकायत 24 घंटे सुनी जाती है।
इस पहल का नाम मुख्‍यमंत्री जनसंवाद केंद्रहै। इसका नंबर 181 है। जानकारी के मुताबिक राज्‍यभर से जनवितरण प्रणाली से संबंधित शिकायत यहां आई थी। कहीं से शिकायत आई थी कि डीलर अनाज नहीं देता है। कुछ ने बताया कि जनवितरण प्रणाली की दुकानें बंद रहती है। कहीं से अधिक पैसे वसूले जाने की शिकायत आई। कई जगहों पर डीलर खुद ही परेशान थे। खाद्य आपूर्ति से जुड़े इस तरह के 10,947 मामलों का जन संवाद से निष्‍पादन कराया गया। आला अधिकारियों का कहना है कि इस केंद्र में किसी भी तरह की समस्‍या होने पर जनता शिकायत कर सकती है। उसका हर संभव निष्‍पादन किया जाएगा।

No comments