Video Of Day

Latest Post

भाकपा का राष्‍ट्रीय सम्‍मेलन केरल में, डेलीगेट रवाना


रांची। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी का 23वां राष्ट्रीय सम्मेलन केरल के कोलम में होने जा रहा है। यह 25 अप्रैल से 29 अप्रैल तक होगा। इसमें भाग लेने के लिए झारखंड से 16 डेलिगेट कोलम के लिए मंगलवार को रवाना हुए। इस डेलीगेशन का नेतृत्‍व राज्य सचिव सह पूर्व सांसद भुबनेश्वर प्रसाद मेहता कर रहे हैं। झारखंड की राजनैतिक परिस्तिथि पर पार्टी के राष्ट्रीय कांग्रेस में चर्चा करेंगे। राष्ट्रीय कांग्रेस में मुख्य रूप से भुवनेश्वर प्रसाद मेहता, केडी सिंह, सुराजपत सिंह, राजेन्द यादव, पंचानन महतो, पीके पांडेय, महेंद्र पाठक, इफ्तेखार महमूद, इंद्रमणि देवी, महादेव राम, रुचिर तिवारी, प्रमोद साहू, पशुपति कोल, कृष्णा कुमार, पीके गांगुली, अजय सिंह भाग ले रहे हैं।

No comments