ओंकारेश्वर शिवालय का मनाया गया वार्षिकोत्सव
लोहरदगा। भगवान
सबके शरणदाता हैं। अपने भक्तों के लिए उनकी ऐसी कृपा है कि वह सब की कामना के
अनुरूप अलग-अलग रूप धारण कर संसार में प्रकट होते हैं। कभी बालक का रूप धारण कर धरती
पर अवतरित होते हैं, तो कभी स्त्री बनकर आते हैं। कभी पुरुष बनकर कभी परम ऐश्वर्य वाली
ऐश्वर्यशाली राजा बन जाते हैं। कभी बुद्ध जैसे कभी परशुराम सामान खुद तकदीर बन कर
आते हैं। उक्त बातें लोहरदगा सेन्हा प्रखंड के बदला पंचायत अंतर्गत आराहांसा गांव
ओंकारेश्वर शिवालय के चौथे स्थापना वार्षिकोत्सव कार्यक्रम में रुद्राभिषेक, पूजन और हवन के
बाद भक्तों को संबोधित करते हुए आचार्य सूर्यनारायण पाठक और पारस नाथ पांडेय ने
कही।
चार साल पहले गांव में पुराने महादेव स्थल पर भव्य शिव हनुमान मंदिर का
निर्माण कराया गया है। लगातार वार्षिकोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। इस मौके पर
भंडारे का भी आयोजन किया गया यजमान के रूप में राजेंद्र प्रताप देव और सरिता देवी, बलबीर देव, दिलीप कुमार देव पत्नी के साथ शामिल हुए। भंडारे को सफल
बनाने में प्रो पीएन अग्रवाल, डा टी साहू, वीके बालान्जिनप्पा, उत्तम देव, डॉ आरती कुमारी, सरिता साहू, शामी बालान्जिनप्पा, सोमा मुखर्जी, रामविलास सिंह, अभिनव देव, विश्वजीत देव, प्रवीण देव, पीयूष देव,विनोती देवी, बर्णाली, कृष्णा, पूजा, डॉ एसएन सहाय, हर्ष, आयुष, विश्वजीत, पीयूष, हीरा साहू, जय किशोर देव, लाल अवध किशोर नाथ शाहदेव, नवीन अग्रवाल, लाल नर्मदेश्वर नाथ शाहदेव, गोवर्धन, धर्मेंद्र देव, संजय देव, युगल किशोर देव,नवल रवानी, मनोज उरांव, बरजू रवानी,वाणी
बिरजा रवानी आदि ने सहयोग किया। मौके पर
भजन मंडली की महिलाओं ने भजन प्रस्तुत किया।

No comments