Video Of Day

Latest Post

आरपीएफ जवान की पत्‍नी से किया गैंगरेप

चाईबासा। रेलवे कॉलोनी में आरपीएफ की पत्नी से दो युवकों ने घर में घुस कर सामूहिक बलात्‍कार किया। दुराचार करने के बाद युवक घर में रखे पांच हजार पांच सौ रूपए के साथ दो मोबाईल लेकर फरार हो गये। जानकारी के मुताबिक पति के ड्यूटी जाने के बाद वह अपने दो बच्चों के साथ घर में थी। पति के ड्यूटी चले जाने के बाद तेज आंधी के साथ जोरदार वर्षा  हुई थी। इसी दौरान दो युवक दीवार फांदकर घर के अंदर घुस आए। अंदर आते ही दोनों महिला पर टूट पड़े। गाली-गलौज करते हुए उसके साथ बारी-बारी से दुष्कर्म किया। घटना की जानकारी देने पर जान से मारने की धमकी भी दी।

युवकों के फरार होने के बाद महिला ने घटना की जानकारी फोन से पति को दी। तब आरपीएफ जवान ने सदर थाना में मामला दर्ज कराया। पीड़ित महिला की मेडिकल जांच सदर अस्पताल में कराने के बाद पुलिस छानबीन में जुट गई है। पीडि़त महिला के पति रेलवे में सुरक्षा बल के रूप में तैनात है। इस घटना के बाद चाईबासा रेलवे कर्मचारी काफी आक्रोशित हैं। उन्‍होंने इसकी जानकारी रेलवे के वरीय पदाधिकारियों को भी दी है। क्वाटरों की सुरक्षा बढ़ाने और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए स्थानीय प्रशासन पर दबाव बनाने की मांग की है।

No comments