Video Of Day

Latest Post

हनुमत यज्ञ रविवार से होगा शुरू


लोहरदगा। प्रखंड के मेढ़ों गांव में तीन दिवसीय हनुमत यज्ञ का आयोजन किया गया है। इसका शुभारंभ रविवार को कलश यात्रा के साथ होगा। तैयारी पूरी कर ली गई है। यज्ञ 22 अप्रैल से 24 अप्रैल तक चलेगा। कलश यात्रा में यजमान रविन्द्र सिंह यज्ञ मंडप से दक्षणी कोयल नदी के मेढ़ों घाट तक सो कर लुढ़कते हुए यात्रा करेंगे। उसी अवस्था में कलश लेकर वापस भी आएंगे। यज्ञाचार्य सूर्यनारायण ने बताया कि कलश यात्रा के बाद मंडप प्रवेश, वेदी पूजन के साथ हवन और यज्ञ आरंभ किया जाएगा। दूसरे दिन दैनिक पूजन, हवन के बाद महाआरती की जाएगी। संध्या में बृहद भजन कीर्तन का आयोजन किया गया है। इस आयोजन को सफल बनाने में रविंद्र सिंह, देवंती देवी, अरविंद सिंह, नवीन सिंह, पवन सिंह, अक्षय सिंह,जय किशोर प्रसाद, राधा प्रसाद, पंकज महतो, बंधन उराईन सहित अन्य भक्तजन सहयोग कर रहे हैं।

No comments