मुस्लिम लीग के राष्ट्रीय सह सचिव पार्टी से निष्कासित
रांची। इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं मुस्लिम यूथ लीग के राष्ट्रीय
कमेटी के सह सचिव मुफ्ती सईद आलम को पार्टी की प्राथिमक सदस्यता से अनिश्चितकाल के
लिए निष्कासित कर दिया है। झारखंड प्रदेश अध्यक्ष सैयद अमजद अली ने यह कार्रवाई
की। श्री आलम पर गिरिडीह की आम जनता के कई गंभीर आरोप लगाए थे। उन्हें कुछ दिनों पहले
पार्टी विरोधी गतिविधि में भी लिप्त पाया गया था। जनता ने लिखित रूप से उनके विरुद्ध
सार्वजनिक पत्र प्रदेश कमेटी को सौंपा था। इस आधार पर प्रदेश अध्यक्ष ने कारण बताओ
नोटिस जारी किया था। पंद्रह दिनों में उनसे जवाब मांगा था। प्रदेश प्रवक्ता मो शहाबुद्दीन
ने बताया कि उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया। तब प्रदेश कमेटी ने मामले की जांच की। उनपर
लगाए गए आरोप सही पाए गए। पार्टी विरोधी गतिविधियों में भी उनकी संलिप्ता पाई गई।
इसके आधार पर उन्हें पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से निकाल दिया गया है।
No comments