Video Of Day

Latest Post

गृहमंत्री राजनाथ सिंह की सास का निधन


पलामू। केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह की सास और पलामू भाजपा के नेता ददन सिंह की माता समुद्री देवी नहीं रही। रविवार को हृदयगति रुक जाने से उनका निधन हो गया। वह 94 वर्ष की थी। मेदिनीनगर के बेलवाटिकर स्थित आवास पर अपराह्न करीब दो बजे उन्‍होंने अंतिम सांसें ली। उनके निधन की खबर सुनते ही लोगों का तांता लग गया। राजनीतिक पार्टी के नेता, समाजसेवी, अफसर सहित कई लोग ददन सिंह के आवास पहुंचे। उनके परिवार को ढांढस बंधाया।

No comments