Video Of Day

Latest Post

थोड़ी चूक होती तो दुल्‍हा-दुल्‍हन का होता ये हाल


मेदिनीनगर। किस्‍मत अच्‍छी थी। ड्राईवर ने भी सूझबूझ से काम लिया। थोड़ी सी चूक होती तो दुल्‍हा-दुल्‍हन इस दुनिया को अलविदा कर गए होते। अचानक गाड़ी में आग लग गई। घटना बरवाडीह मेदनीनगर मार्ग पर केचकी चेक नाका के पास की है। दूल्हे की गाड़ी में अचानक आग लग गई। घटना में दूल्हा और दुल्हन बाल-बाल बच गए।

जानकारी के मुताबिक कचनपुर निवासी विजय ठाकुर की पुत्री अनिता कुमारी की शादी शुक्रवार की रात हुई थी। चैनपुर थाना क्षेत्र के बराव गांव के राम प्रसाद ठाकुर के पुत्र अरविंद ठाकुर के साथ विवाह हुआ। शनिवार की सुबह दूल्हा-दुल्हन गाड़ी में बैठकर कुछ दूर बढ़ते उसमें आग लग गई। चालक की सूझबूझ से दूल्हा-दुल्हन को वहां से बाहर निकाल पाए। फिर देखते ही देखते गाड़ी आग में जलकर खाक हो गयी। जानकारी मिलने पर बरवाडीह थाना प्रभारी रतन कुमार सिंह पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। आग को बुझाने का प्रयास किया गया। तब तक गाड़ी जलकर राख हो गयी।

No comments