Video Of Day

Latest Post

लालू प्रसाद को रांची भेजने का विरोध करना दुर्भाग्यपूर्ण : भाजपा


रांची। भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने कहा की राजद लंबे समय से मांग कर रही थी कि लालू यादव को इलाज के लिए बड़े सेंटर भेजा जाए। रिम्स की अनुशंसा पर सरकार ने लालू यादव को एम्‍स भेजा तब सब ठीक था। जब एम्स के डॉक्टरों ने उन्हें फिट करार कर वापस रांची भेजने का आदेश दिया तो राजद के नेताओं को यह पच नहीं रहा है। आज लालू प्रसाद के राहुल गांधी के साथ आधे घंटे लंबे मुलाकात की खबरें आई। तस्वीर में लालू बिल्कुल सहज और स्वस्थ दिख रहे थे। दरअसल दिल्ली रहकर लालू स्वास्थ्य लाभ कम कर रहे थे। राजनीति ज्यादा कर रहे थे। रांची से दिल्ली उन्हें बेहतर इलाज के लिए भेजा गया था। अब जब एम्स के डॉक्टर ने उन्हें फिट घोषित करके रांची भेजने का निर्देश दिया है तब राजद नेताओं को यह पच नहीं रहा है। उन्हें याद रखना चाहिए कि लालू किसी आंदोलन के तहत जेल में बंद नहीं हैं। बिहार के सबसे बड़े चारा घोटाले के मास्टरमाइंड के रूप में गिरफ्त में हैं।

No comments