Video Of Day

Latest Post

कांके के मनातू में मंडा पूजा 24 अप्रैल से

फाईल फोटो
रांची। राजधानी के कांके प्रखंड के शिव मंडा पूजा समिति मनातू के तत्वाधान में 24  अप्रैल को मनातू गांव में मंडा पूजा होगा। 24 अप्रैल की रात शिवभक्तों द्वारा फूलखूंदी का आयोजन होगा। रातभर बंगाल के कलाकारों द्वारा छऊ नृत्य किया जाएगा। 25 अप्रैल को दिन में शिव भोक्ताओं द्वारा झूलन कार्यक्रम और संध्या में नागपुरी सांस्कृतिक कार्यक्रम होगा। इसमें गायक पवन, इग्नेश, नितेश कच्छप, सुमन गुप्ता, अंजली और बाल कलाकार सोनी कुमारी अपनी प्रस्तुति देंगे। कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए ग्राम प्रधान राजेष मुुंडा को अध्यक्ष, अनुप कुमार महतो को कार्यकारी अध्यक्ष, कमलनाथ महतो कोषाध्यक्ष, मनोज महतो को महासचिव, रोश्‍ान महतो, संदीप महतो, आशीष कुमार महतो को सचिव, अरविन्द महतो,पृथ्वी महतो को महामंत्री, जगलाल महतो, बजरंगी नायक, सिकंदर महतो को उपाध्यक्ष और आशीष महतो व गज्जू महतो को सह कोषाध्यक्ष बनाया गया है।

सहयोग : अफरोज आलम

No comments