Video Of Day

Latest Post

सख्त कानून के साथ महिलाओं के प्रति सोच बदने की भी जरुरत: वंदना

  • आम आदमी पार्टी ने किया केंद्रीय कैबिनेट के फैसले का स्वागत
  •  आप झारखंड के महिला संयोजिका ने कहा- दिल्ली में स्वाति मालीवाल के धरने का हुआ असर।
रांची। आम आदमी पार्टी ने 12 साल तक के बच्चों से बलात्कार के दोषियों को फांसी की सजा देने के अध्यादेश पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए केंद्रीय कैबिनेट के इस फैसले का स्वागत किया है। आप की महिला शक्ति की प्रदेश संयोजक वन्दना कुमारी ने कहा कि दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष और आम आदमी पार्टी की नेता स्वाति मालीवाल के धरने का असर हुआ है और प्रधानमंत्री ने विदेश यात्रा से लौटते ही इस फैसले को मंजूरी दी है, जो निश्चित ही स्वागत योग्य कदम है। गौरतलब है कि महिला हिंसा के मुद्दे पर सुश्री मालीवाल विगत 10 दिनों से धरने पर बैठी थीं।

महिला हिंसा के हालात पर उन्होंने कहा कि आज झारखंड प्रदेश में  बलात्कार रोज हो रहे हैं। वर्तमान प्रदेश सरकार कानून व्यवस्था को दुरुस्त करने में नाकाम रही है। आज महिलाओं के लिए सड़क पर चलना दूभर हो गया है। हद तो यह है कि प्रदेश के जिम्मेदार लोग महिला हिंसा पर अनर्गल बयान भी दे रहे हैं।

उन्होंने कहा कि केंद्रीय कैबिनेट का हालिया फैसला स्वागत योग्य है, लेकिन साथ ही समाज में महिलाओं के प्रति संवेदनशीलता बढ़ाए जाने की जरूरत है। आज महिलाएं हर क्षेत्र में आगे आ रही हैं और सामंती सोच के पुरुषों को यह नागवार गुजर रहा है। ऐसे में कानूनी सख्ती से के साथ सामाजिक सोच को भी बदलने की जरूरत है।

No comments