Video Of Day

Latest Post

रहें सावधान, फिर मौसम बदलने के संकेत


रांची। सावधान रहें। आने वाले कुछ घंटों में फिर मौसम बदलने के संकेेेत हैं। मौसम विज्ञान विभाग ने इसकी चेतावनी जारी की है। विभाग के अनुसार इसका असर राज्‍य के कई जिलों में पड़ने की आशंका है। खासकर बोकारो, रामगढ़, रांची, सरायकेला, पूर्वी सिंहभूम, साहेबगंज, पाकुड़, गोड्डा, दुमका, देवघर, धनबाद और जामताड़ा जिले प्रभावित होंगे। इन जिलों में एक-दो स्‍थानों पर बादल गर्जन के साथ आंधी चलने की संभावना है। हवा 30 से 40 किलोमीटर की गति से चलने की आशंका है। कुछ इलाकों में बारिश भी हो सकती है। बताते चलें कि विभाग ने शनिवार को भी मौसम में बदलाव की चेतावनी जारी की थी। इसका असर कई जिलों में देखने को मिला था। बोकारों में बज्रपात से एक महिला की मौत तक हो गई थी। 

1 comment:

  1. Meteorological department let your predictions be true

    ReplyDelete