Video Of Day

Latest Post

फिर कहर बनकर गिरा वज्रपात, कई की मौत


रांची। वज्रपात रविवार को कहर बनकर गिरा। इससे कम से कम दो की मौत हो गई। एक दर्जन से अधिक घायल हो गए। जानकारी के मुताबिक बोकारो के चास प्रखंड के सोलागिडीह में रविवार को वज्रपात से दो बच्चे बुरी तरह से झुलस गये। एक बच्चे की मौत हो गई। दूसरे का गंभीर अवस्था मे एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। मरने वालों की यह प्रारंभिक सूचना है। इसकी संख्‍या बढ़ भी सकती है।

धनबाद जिले के बाघमारा थाना क्षेत्र के खानुडीह बस्ती में 21 वर्षीय युवती खुशबू कुमारी की मौत वज्रपात की चपेट में आने से हो गया। देर शाम बारिश के साथ वज्रपात भी गिरा। शौच के क्रम में युवती की मौत हो गई। मृतक खानुडीह बस्ती निवासी राजेंद्र महतो की भगिनी थी। वह बचपन से ही अपने मामा के घर रहती थी​।

राजधानी के रांची के नामकुम के बेलीकट में डीसी जतरा में शामिल लोगों पर वज्रपात गिरा। इससे दो बच्चों सहित सात लोग घायल हो गए। उनका इलाज अस्‍पताल में चल रहा है। रांची जिले के विभिन्‍न इलाकों में तेज हवा चलने के साथ जोरदार बारिश भी हुई।

जानकारी हो कि आपके अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikjharkhand.com ने पहले ही सतर्क किया था। बताया था कि कुछ घंटों में मौसम में बदलाव होने वाला है। राज्‍य के कई जिलों में इसका असर देखने को मिलेगा। कई जगह आंधी चलने के साथ मेघ गर्जन के साथ बारिश हो सकती है।

1 comment:

  1. दैनिक झारखंड.com के समाचार एक दम सटीक होते हैं

    ReplyDelete