Video Of Day

Latest Post

बिरसा कृषि विवि में इस सत्र से दो नए कॉलेज


रांची। बिरसा कृषि विश्वविद्यालय के अधीन इस सत्र से दो नए कॉलेज में पढ़ाई शुरू होने जा रही है। इन कॉलेजों में बैचलर ऑफ टेक्नोलॉजी (डेयरी प्रौद्योगिकी) और बैचलर ऑफ टेक्नोलॉजी (कृषि अभियांत्रिकी) पाठ्यक्रम के कार्स चलेंगे। इसके लिए पीसीएम विषय के साथ 12वीं क्लास पास करना छात्र-छात्राओं की अहर्ता होगी।

बिरसा कृषि विश्वविद्यालय की स्थापना वर्ष 1981 में हुई। इसका मुख्यालय रांची के कांके में है। इसकी स्थापना का उद्देश्य कृषि और इससे संबंधित विषयों पर शैक्षणिक, अनुसंधान और विस्तार की गतिविधियों को कार्यान्वित करना है। विश्वविद्यालय के अन्तर्गत तीन संकाय यथा कृषि, पशुपालन एवं वानिकी कार्यरत हैं। कृषि संकाय के अधीन रांची, देवघर, गोड्डा और गढ़वा में कृषि महाविद्यालय। पशुचिकित्सा संकाय के अधीन रांची में पशुचिकित्सा एवं पशुपालन महाविद्यालय, गुमला में मत्स्यिकी प्रौद्योगिकी महाविद्यालय और हंसडीहा, दुमका में डेयरी प्रौद्योगिकी महाविद्यालय है। इसके अलावा कांके में वानिकी महाविद्यालय कार्यरत है। इस वर्ष से कांके स्थित प्रांगण में कृषि अभियांत्रिकी महाविद्यालय और चाईबासा के खूंटपानी में उद्यान महाविद्यालय में पढाई शुरू होने जा रही है।

विश्वविद्यालय के अधीन संचालित अंडरग्रेजुएट प्रोग्राम
पांच वर्षीय बैचलर ऑफ वेटनरी साइंस एण्ड एनिमल हसबैंडरी
चार वर्षीय बैचलर ऑफ साइंस (प्रतिष्ठा) कृषि
चार वर्षीय बैचलर ऑफ साइंस (प्रतिष्ठा) वानिकी
चार वर्षीय बैचलर ऑफ साइंस (प्रतिष्ठा) उद्यान
चार वर्षीय बैचलर ऑफ टेक्नोलॉजी (डेयरी प्रौद्योगिकी)
चार वर्षीय बैचलर ऑफ फिशरीज साइंस
चार वर्षीय बैचलर ऑफ टेक्नोलॉजी (कृषि अभियांत्रिकी)

महत्वपूर्ण तिथियाँ
ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तारीख           :          10.05.2018
ऑनलाइन प्रवेश परीक्षा की तिथि                 :          28.05.2018

महत्वपूर्ण जानकारियां
इन पाठ्यक्रमों में नामांकन झारखंड संयुक्त प्रतियोगिता प्रवेश परीक्षा पर्षद के माध्‍यम से होती है। परीक्षा के संबंध में अन्‍य जानकारी पर्षद की वेबसाइट http:jceceb.jharkhand.gov.in से डाउनलोड किया जा सकता है। इच्छुक छात्र-छात्राएँ इस वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन भरकर जमा कर सकते हैं। अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, पिछड़ा वर्ग, अत्यंत पिछड़ा वर्ग, दिव्यांग के आरक्षण, आवेदन शुल्क आदि की जानकारी पर्षद की वेबसाइट से डाउनलोड की जा सकती हैI किसी भी प्रकार की सहायता/जानकारी प्राप्त करने के लिए पर्षद के हेल्पलाइन नंबर 9264473893 पर कार्यालय अविध में संपर्क किया जा सकता हैI

बिरसा कृषि विश्वविद्यालय अन्तर्गत संचालित महाविद्यालयों में सीटों की संख्या
क्रम सं.
महाविद्यालय का नाम
सीटो की संख्या
1.
रांची कृषि महाविद्यालय, कांके , रांची
80
2.
रांची पशुचिकित्सा एवं पशुपालन महाविद्यालय, कांके , रांची
60
3.
वानिकी महाविद्यालय, कांके , रांची
50
4.
कृषि महाविद्यालय, गढ़वा
50
5.
तिलका मांझी कृषि महाविद्यालय, गोड्डा
50
6.
रबीन्द्र नाथ टैगोर कृषि महाविद्यालय, देवघर
50
7.
डेयरी टेक्नोलॉजी कॉलेज , हंसडीहा, दुमका 
30
8.
फिशरीज टेक्नोलॉजी कॉलेज, गुमला
30
9.
एग्रीकल्चरल इंजीनियरिंग कॉलेज, कांके , रांची
40
10.
हॉर्टिकल्चर कॉलेज , खुटपानी, चाईबासा
50

No comments