Video Of Day

Latest Post

18 साल बाद फिर से धड़केगा दिल, जब एक साथ माधुरी और अनिल कपूर करेंगे 'टोटल धमाल'

मुंबई। 'दिल धक-धक करने लगा गाने' से लोगों के दिलों को धड़काने वाली जोड़ी फिर से बड़े पर्दे पर एक साथ नजर आने वाली है। करीब 18 साल बाद माधुरी दीक्षित नेने और अनिल कपूर एक साथ काम करने वाले हैं। फिल्म 7 दिसंबर 2018 को रिलीज होगी।

इस फिल्म में माधुरी और अनिल के साथ जय देवगन, अरशद वारसी, रितेश देशमुख, संजय मिश्रा और जावेद जाफरी भी हैं। इंद्रा कुमार के निर्देशक में बनी फिल्म 'टोटल धमाल' में दोनों जोड़ी एक साथ काम करेंगे। हाल ही में इस फिल्म का टाइटल ट्रेक शूट किया गया। इस दौरान माधुरी और अनिल की जोड़ी, उतनी ही परफेक्ट दिखी, जितनी दो दशक पहले थी।

माधुरी ने कहा कि उन्होंने कोई भी कॉमेडी फिल्म नही की थी। इस वजह से टोटल धमाल में काम करना उनके लिए बड़ा चेंज है। इससे पहले माधुरी दीक्षित और अनिल कपूर ने 90 के दशक में कई हिट फिल्में बॉलीवुड को दी हैं।

No comments