Video Of Day

Latest Post

डीएवी नंदराज में विश्व स्वास्थ्य दिवस मना

रांची। राजधानी के बरियातू स्थित डीएवी नंदराज पब्लिक स्कूल में प्रेप और नर्सरी के बच्चों ने बुधवार को विश्व स्वास्थ्य और रंग दिवस मनाया। सभी बच्चें विभिन्न रंगो से परिचित हुए। सबों ने विभिन्न रंगो की ड्रेस पहनी थीं। इस उत्सव का तात्पर्य बच्चों को स्वास्थ्य और रंगो के प्रति आकर्षित करना था। सभी बच्चों ने खूब मौज-मस्ती की। उप प्राचार्या श्रीमती निरूपा मिश्र ने बच्चों की प्रशंसा की। बच्चों का मार्गदर्शन करते हुए शिक्षिका कुमकुम, अंजली, निधि ने उनका हौसला बढ़ाया।

No comments