Video Of Day

Latest Post

मोरहाबादी मैदान में कुरमी महारैली, पहुंचे राज्य के दिग्गज नेता

रांची। कुर्मी जाति को आदिवासी सूची में शामिल करने की मांग को लेकर मोरहाबादी मैदान में आज  (रविवार) कुर्मी संघर्ष मोर्चा द्वारा कुरमी महा जुटान (महारैली) का आयोजन किया गया है। इसमें विभिन्न दलों के कुर्मी विधायक एवं सांसदों को आमंत्रित किया गया। राज्य के कुर्मी संसद और विधायक इस रैली में शामिल हुए हैं। मोर्चा के संयोजक सह पूर्व सांसद शैलेंद्र महतो ने बताया कि महारैली कुरमी जाति को आदिवासी सूची में शामिल करने की मांग को लेकर की जा रही है। यह महारैली झारखंड के इतिहास में मील का पत्थर साबित होगी।

700 अतिरिक्त पुलिसकर्मी हैं तैनात
इस रैली को ध्यान में रखते हुए रांची पुलिस की ओर से 700 अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई है। इसके अलावा मजिस्ट्रेट भी लगाए गए हैं। पुलिस के अनुसार किसी भी परिस्थिति में विधि-व्यवस्था की समस्या उत्पन्न नहीं होने का निर्देश थानेदारों को दिया गया है।

गुरुवार को हुई थी 32 आदिवासी जाति बचाओ महारैली
बताते चलें कि 26 अप्रैल को कुरमी और तेली को आदिवासी बनाए जाने की मांग व प्रयास के विरोध में 32 आदिवासी जाति बचाओ महारैली का आयोजन मोरहाबादी मैदान में किया गया था। इस रैली में भारी संख्या में विभिन्न जातीय समुदाय के लोगों ने हिस्सा लिया था। महारैली में संकल्प व्यक्त किया गया था कि झारखंड में किसी भी अन्य जातियों को आदिवासी सूची में शामिल होने नहीं दिया जाएगा। अगर ऐसा हुआ तो झारखंड में जातीय संघर्ष और एक उलगुलान तय है।

No comments