Video Of Day

Latest Post

यूपी बोर्ड रिजल्ट 2018: 10वीं व 12वीं का परिणाम घोषित, अंजलि और रजनीश ने किया टॉप

लखनऊ। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने ने कक्षा 12वीं और 10वीं का परिणाम जारी कर दिया है। 10वीं कक्षा में इलाहाबाद की अंजलि वर्मा ने और 12वीं में फतेहपुर के रजनीश शुक्ला ने टॉप किया है। 10वीं का परिणाम 75.16 प्रतिशत और 12वीं का 72.43 प्रतिशत रहा।

परीक्षा परिणाम को लेकर कहीं छात्र घबराए नजर आ रहे हैं तो कहीं उत्साह का माहौल दिखाई दिया। इस बार परिणाम की घोषणा समय से पहले ही कर दी गई है। जिसका मुख्य कारण बच्चों को हायर स्टडी को प्रोत्साहन देना है। इस साल 6 फरवरी से 12 मार्च तक हुईं यूपी बोर्ड की 10वीं और 12वीं की परीक्षाओं के लिये कुल 66 लाख 37 हजार 18 छात्र-छात्राओं ने फार्म भरा था। परीक्षा में नकल रोकने के लिए इस बार पुख्ता इंतजाम किए गए थे। इसके चलते इस बार रिकॉर्ड 11 लाख छात्र-छात्राओं ने परीक्षा छोड़ दी थी।

लड़कों के मुकाबले 6.54% लड़कियां ज्यादा पास हुईं
बोर्ड के अनुसार इस वर्ष यूपी बोर्ड एग्जाम में परीक्षार्थियों की संख्या में 254761 की बढ़ोतरी हुई है। पास होने वालों में 6.02% की कमी आई है। हाालंकि, लड़कियां के पास होने का परसेंटेज लड़कों से 6.54% अधिक है। यूपी बोर्ड 2018 की हाईस्कूल व इंटर की परीक्षाएं छह फरवरी से शुरू हुई थीं। हाईस्कूल की परीक्षा 15 दिन और इंटर की परीक्षा 25 दिन चली और 12 मार्च को खत्म हुई।

टॉपर्स की उत्तर पुस्तिकाएं सार्वजनिक की जाएंगी
यूपी बोर्ड ने इस वर्ष एक बड़ा फैसला लिया है। 10वीं और 12वीं के 10-10 टॉपर्स की उत्तर पुस्तिकाएं सार्वजनिक की जाएंगी। बोर्ड का मानना है कि भविष्य में जो बच्चे परीक्षा में बैठेंगे, उन्हें इन आंसरशीट्स से मदद मिलेगी।

No comments