Video Of Day

Latest Post

हवा-पानी ने ढाया कहर, बज्रपात से एक की मौत


रांची। राज्‍य के विभिन्‍न जिलों में शुक्रवार को हवा-पानी ने कहर ढाया। वज्रपात से एक की मौत हो गई। आधी-पानी की वजह से राजधानी रांची सहित विभिन्‍न जिलों के इलाकों की बिजली घंटों कटी रही। हालां‍कि पानी बरसने से लोगों को गर्मी से राहत भी मिली। मौसम सुहाना हो गया।

लोहरदगा के कॉलेज रोड में आंधी तूफान से कई एलवेस्‍टर उड़ गए। कई पेड़ गिर गए। इससे सड़क जाम हो गया। लोगों ने मिलकर पेड़ हटाया। गुमला के चैनपुर प्रखंड क्षेत्र के नातापोल ग्राम निवासी 38 वर्षीय जय मंगल भगत की बज्रपात से मौत हो गई। स्‍व. भगत अपने खेत मे काम करने के लिए गये थे। इसी बीच जोरदार बारिश के बीच बज्रपात हुआ। इससे उसकी मौत हो गई। स्थानीय उपचार के लिए ग्रामीणों ने गोबर में उसे गाड़ दिया, लेकिन इसी दौरान उसकी मौत हो गई। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने चैनपुर पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंच शव को अपने कब्जे मे ले पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 
हजारीबाग के बड़कागांव प्रखंड के बादम गांव स्थित राउत पारा में ठनका गिरने से पांच मवेशियों की मौत हो गई। बताया जाता है कि राउतपारा गांव के अशोक राम और राज कुमार राम दोनों भाई का मवेशी था। घटना देर शाम की है। जानकारी हो कि मौसम विभाग के सहयोग से आपके अपने न्‍यूज वेब पोर्टल दैनिक झारखंड डॉट कॉम ने दोपहर में ही मौसम में बदलाव की जानकारी दी थी। साथ ही लोगों को सतर्क किया था। 

No comments